कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी ने गेंहू खरीदी केंद्र सपही का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए

0 119
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के प्रवास के दौरान कमिश्नर रीवा संभाग श्री अनिल सुचारी ने गेंहू खरीदी केंद्र सपही का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखें। पेयजल तथा बैठने के लिए छायादार स्थान की व्यवस्था रखें। उन्होंने निर्देशित किया है कि निर्धारित गुणवत्ता के गेंहू का ही उपार्जन किया जाए तथा बोरियों में शासन द्वारा निर्धारित मात्रा में ही गेंहू लिया जाए। कमिश्नर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को गेंहू उपार्जन केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि गेंहू उपार्जन के कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर डीआईजी मिथलेश शुक्ल, सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, एसडीएम सिहावल श्री नीलाम्बर मिश्रा, डीएसओ श्री आशुतोष तिवारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer