मझौली लगाया गया स्वास्थ मेला 1318 लोग हुए लाभान्वित, विधायक ने दिए एक्सरे मशीन के लिए 10 लाख

0 106
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विकासखण्ड मझौली अंतर्गत आई.टी.आई. भवन के परिसर में वृहद स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया मेले का शुभारंभ धौहनी विधायक कुवंर सिंह टेकाम और राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह दोनो के कर कमलों द्वारा किया गया।धौहनी विधायक कुवंर सिंह टेकाम ने कहा कि आज इस आयोजन के मुख्य अतिथ सांसद अजय प्रताप सिंह का गुर्दा प्रत्यारोपण होने के बाद भी इस भीषण गर्मी में सानिध्य प्राप्त हो रहा है यह उनकी स्वास्थ के प्रति संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है। उन्होने कहा कि इस शिविर की खास बात है कि एक ही स्थान पर सभी बीमारियो के चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो रही है चाहे वह किसी भी चिकित्सा विभाग से संबंधित क्यां न हो आज जिनकी यहां पर स्क्रीनिग की गई है उनके लिए आपरेशन आदि कराने लिए सीधी से लेकर भोपाल तक दवा और उपचार का कार्य किया जाएगा ये सबसे महत्वपूर्ण हैं, साथ ही जिनका विकलांगता प्रमाण पत्र नही बना था उनके लिए मेडिकल बोर्ड का भी आयोजन है। उन्होने कहा कि हर व्यक्ति जो आज यहां स्वास्थ लाभ के लिए आया है उसे पूर्णतः स्वस्थ होने तक विभागीय अमले को सेवा देते रहना है और उनका फालोअप करते रहना है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझौली में एक्स-रे मशीन न होने की समस्या आई है जिसकी अनुमानित लागत 10 लाख बताई जा रही है सी.एम.एच.ओ. एक्स-रे मशीन आपरेटर की व्यवस्था करें मै मशीन क्रय करने के लिए विधायक निधि से राशि प्रदान करता हूँ, राज्य सभा सासंद अजय प्रताप सिंह ने कहा कि आज इस मेले में टेलीमेडिशिन के माध्यम से भी बड़े शहरों के बड़े अस्पतालो के विशेषज्ञों से टेलीफोनिक परामर्श लिया जा रहा है, यह बड़ी कारगर सुविधा है। वर्तमान में हमारे देश और प्रदेश की सरकार स्वास्थ्य, स्वच्छता को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध कार्य कर रही हो चाहे हो भोज्य सामग्री हो चाहे वो पीने का पानी हो चाहे रहने के लिए आवास हो और आस-पास का स्वस्थ वातावरण हो। उन्होने खण्ड चिकित्सा अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होने मेला आयोजन के लिए इस स्थान का चयन किया इस मौसम में इससे उम्दा स्थान कहीं नही मिल सकता। सी.एम.एच.ओ. डाँ0 आई.जे. गुप्ता ने बताया कि मेले में कुल 1318 लोगो का पंजीयन कर जांच उपचार प्रदान किया गया। हेल्थ आई.डी. कार्ड 59 और आयुष्मान कार्ड 26 लोगो के बनाए गए।

News TOP Footer