कमिश्नर रीवा संभाग श्री अनिल सुचारी ने ग्राम पंचायत बहरी में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया

सीधी धर्मेंद : कमिश्नर रीवा संभाग श्री अनिल सुचारी द्वारा सीधी जिले की ग्राम पंचायत बहरी में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री नरेंद्र सिंह, डीआईजी श्री मिथलेश शुक्ल, सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, एसडीएम सिहावल श्री नीलाम्बर मिश्रा, ईई आरईएस श्री हिमांशु तिवारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
