फरवरी माह में प्राप्त लंबित शिकायतों को अभियान चलाकर करें निराकृत कहा कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने

0 124
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 7 मार्च को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने सभी विभाग प्रमुखों को शिकायतों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि अभियान चलाकर 20 मार्च 2022 तक माह फरवरी 2022 में प्राप्त शिकायतों को निराकृत किया जाए। संतुष्टिपूर्वक निराकरण का प्रतिशत 80 से अधिक हो, 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों, समाधान में चयनित विषयों से संबंधित शिकायतें तथा हितग्राही मुलक योजनाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता पर निराकृत किया जाए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को 300 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को अभियान चलाकर निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री खान ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि समय-सीमा दर्ज प्रकरणों, निर्देशों, शिकायतों पर अपेक्षित कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में की जाए। इसके साथ ही सभी विभाग प्रमुखों को समय-सीमा पत्रों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्रत्येक सप्ताह दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय, समस्त उपखण्ड अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer