2 हजार 8 सौ 80 शीशिया नषीलाी कफ सिरफ के साथ पुलिस ने नशे का अवैध व्यापार करते चार कारोबारी गिरफ्तार किए


सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव और सीधी पुलिस के लिए आज का दिन शानदार रहा क्योंकि पुलिस ने आज आंधी हत्याकांड का खुलासा करने के साथ ही जिले में चल रहे नशे के कारोबार पर भी तगड़ा प्रहार करते हुए नशे के कारोबार से जुड़े चार तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से भारी मात्रा में नशीला सिरप और दो गाड़ियां बरामद करने में सफलता पाई है पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव ने पत्रकारों को नशे के कारोबार की कमर तोड़ने की जानकारी दी और बताया कि थाना कमर्जी एवं अमिलिया पुलिस की अवैध नशीली सिरप के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 6 मार्च को देहात गस्त जरिए मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक स्कार्पिओ जिसका नंबर MP53 CA 2449 मे दो व्यक्ति बैठकर रैकी करते हुए गाड़ी के अंदर कागज के कार्टून मे अवैध नशीली सिरप बिक्री करने के लिए कुबरी तरफ वाहन सफारी क्रमांक MP 53 CA 2878 के आगे आगे जा रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी कमर्जी उपनिरीक्षक विशाल शर्मा द्वारा तत्काल टीम का गठन किया जाकर रवाना किया गया तथा इसकी सूचना थाना प्रभारी अमिलिया को भी दी गयी जो थाना प्रभारी अमिलिया उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार द्वारा एक टीम का गठन किया जाकर तत्काल घेराबंदी हेतु रवाना किया गया जो दोनों वाहन के चालको द्वारा पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया जा रहा था जिन्हे हमराह स्टाफ की मदद से पकड़ा जाकर नाम पता पूंछा गया तो सफारी वाहन MP 53 CA 2878 का चालक अपना नाम अनिल त्रिपाठी पिता नागेंद्र त्रिपाठी उम्र 27 साल निवासी ग्राम पराई थाना चितरंगी जिला सिंगरौली तथा वाहन मे बैठा हुआ व्यक्ति अपना नाम राहुल द्विवेदी पिता ललन प्रसाद द्विवेदी उम्र 24 साल ग्राम पनवार थाना जमोड़ी जिला सीधी के रहने वाले बताए जो साक्षी गणो के समक्ष विधि अनुसार कार्यवाही की जाकर गाड़ी के अंदर 18 नग कागज के कार्टून मे कुल 2880 शीशिया नषीलाी कफ सिरफ कीमती करीबन 5,0,4000 रूपए की रखी हुई पाए जाने पर आरोपीगणो के द्वारा कोई वैध कागजात नहीं पेश किए जाने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर एवं रैकी कर रहे वाहन स्कार्पिओ क्रमांक MP 53 CA 2449 के चालक दीपक सिंह पिता प्रभाकर सिंह उम्र 24 साल निवासी ग्राम खड्डी थाना रामपुर नैकिन गाड़ी मे बैठे प्रदीप नामदेव पिता राममणि नामदेव उम्र 23 साल निवासी जमुआ न0 1 थाना मझौली जिला सीधी को भी आरोपीगणो के द्वारा किए जा रहे कृत्य को जान बूझकर छिपाने की नियत से पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से रैकी करते हुए आगे आगे चलने पर गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।पत्रकार वार्ता के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को नशे के कारोवार पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी गई साथ ही जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से जिले की जनता को उनकी जान-माल की सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया और जिले के अपराधियों को भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अपराध करने पर किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
