स्वर्गीय अर्जुन सिंह मेमोरियल टूर्नामेन्ट का पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह समापन फाइनल में विजेता रही पुष्पराज सिंह सेंगर दीपक चंदेल की जोड़ी

0 179
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : गत दिवस स्वर्गीय अर्जुन सिंह मेमोरियल टूर्नामेन्ट के समापन अवसर पर अजय सिंह वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधानसभा ने दाऊ साहब को याद करते हुए कहा कि उनके रूचि के आधार पर क्रीड़ा, कला एवं साहित्य के संगम की अनुभूति आज हो रही है। आज के इस आधुनिक युग में जहाॅ हर हाॅथ में मोबाइल है अधिकांश युवा फेसबुक, व्ट्सअप, टाइमलाइन इत्यादि में व्यस्त रहते हुए स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं वहीं शारीरिक एवं मानसिक विकास से दूर होते जा रहे हैं। शिक्षा पद्धति में मोबाइल आधारित हो रही है यूवा पीड़ी अब कलम से भी दूर होते जा रहे हैं यह समाज के भविष्य के लिए भी अच्छा नहीं है। कुंवर अर्जुन सिंह सामुदायिक भवन में सव्यसाॅची सेन्टर संगठन के माध्यम से आयोजित बैडमिन्टन प्रतियोगिता का प्ररंभ 2 मार्च को हुआ जिसका समापन 5 मार्च को किया गया। समापन कार्यक्रम राजमणि पटेल सांसद राज्यसभा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। टूर्नामेन्टर समापन के साथ ही जीवान्त साहित्यकार एवं लेखक सुमेश्वर सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘नेहरू गाधी युगीन राजनीति के अंतिम योद्धा अर्जुन सिंह’’ का भी विमोचन किया गया। प्रतियोगिता को उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से रूद्र प्रताप सिंह ‘‘बाबा’’ अध्यक्ष जिला काॅग्रेस, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेन्द्र सिंह भदौरिया संस्था संस्थापक, बृजेन्द्र सिंह अध्यक्ष अधिवक्ता संघ की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। टूर्नामेन्ट के द्वितीय दिवस मुख्य अतिथि के रूप में मोतीलाल सिंह पूर्व सांसद, विष्णुबहादुर सिंह इन्टेक अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं तृतीय दिवस मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश्वर पटेल पूर्व मंत्री एवं विधायक, डा0 अनूप मिश्रा विशिष्ट अतिथि एवं ज्ञान सिंह के अध्यक्षता में खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेन्ट के फाइनल में विजेता रहे युगल जोड़ी पुष्पराज सिंह सेंगर एवं दीपक चंदेल तथा उपविजेता लव सिंह पटेल एवं मनोज सिंह की जोड़ी रही साथ ही जूनियर टीम के विजेता हर्षवर्धन एवं गौरव तिवारी व उपविजेता अथर्व सेंगर एवं अंजनेय सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिवेदन वाचन कर संजय भदौरिया ने बताया कि वर्ष 2022 में संचालित इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की कुल 24 एवं जूनियर वर्ग के 10 टीमों ने हिस्सा लेकर प्रतियोगिता को रोचक बनाया। समापन समारोह में प्रोफेसर लहरी सिंह, प्रोफेसर अनिल सिंह, महेन्द्र सिंह चैहान, रूद्र प्रताप सिंह, ज्ञान सिंह, लालचन्द्र गुप्ता, भइयालाल सिंह, प्रदीप सिंह दीपू, ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री, रंजना मिश्र, कमल कामदार, दिलीप सितानी, आकाशराज पाण्डेय, बाके अवधिया, अंनबारूल अंसारी, लालबहादुर सिंह परिहार सहित जिले के वरिष्ठ नागरिक एवं खेल प्रेमियों ने भाग लेकर प्रोत्साहित किया।

News TOP Footer