फल सब्जी विक्रेताओं ने शुरू किया क्रमिक अनशन प्रशासन ने वापस नई मंडी जाने को कहा व्यपारी हड़ताल जारी रखेंगे

0 192
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत 2 मार्च से सीधी शहर में फल सब्जी के थोक विक्रेताओं द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर हड़ताल की जा रही है इस दौरान फल सब्जी विक्रेताओं ने फल और सब्जी का विक्रय पूर्णता बंद रखा है जिसकी वजह से आम जनता परेशान हो रही है लेकिन 2 दिन गुजर जाने के बाद भी जिला प्रशासन ने जब उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो उन्होंने तीसरे दिन फल सब्जी विक्रेताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर सीधी शहर के गांधी चौक में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया अनशन के दौरान सब्जी विक्रेताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। दोपहर बाद जिला प्रशासन नींद से जागा और अनशन स्थल पर पहुंचा इस दौरान अनशन में बैठे सब्जी फल विक्रेताओं ने एसडीएम और मुख्य नगरपालिका अधिकारी से अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा की और उन्होंने पुराना बस स्टैंड पुरानी सब्जी मंडी या फिर गांधी चौक स्थित पार्किंग स्थल में उन्हें अस्थाई तौर पर मंडी दिए जाने की मांग की लेकिन इस पर एसडीएम और मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा अपनी सहमति नहीं जताई गई और उन्होंने सब्जी और फल विक्रेताओं को वापस नई गल्ला मंडी बाईपास रोड में जाने का सुझाव दिया जिसको लेकर व्यापारियों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की और बाप बनते बनते बिगड़ गई। सब्जी व्यापारियों से बातचीत करने के बाद एंन टीवी इंडिया न्यूज़ ने एसडीएम से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि व्यापारियों की जो मांग है पुराना सब्जी मंडी पुराना बस स्टैंड या गांधी चौक की पार्किंग स्थल उसे पाना संभव नहीं है उस पर विचार होगा लेकिन अभी इन्हें अपना व्यवसाय करने बाईपास स्थित नई मंडी में ही जाना होगा टीन सेट की बात है तो इन्हें अपने से लगवाना चाहिए इसके साथ ही एसडीएम ने इंडिया न्यूज़ के पूछे गए सवालों के जवाब दिए। फल सब्जी व्यापारी अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं जिला प्रशासन द्वारा उन्हें फिर से वापस उसी ढर्रे पर जाने के लिए कहा जा रहा है जिस पर वह चलने को राजी नहीं है ऐसे में एक बार फिर बात बनते बनते बिगड़ गई और फल सब्जी विक्रेता अपनी हड़ताल खत्म करने के बजाय अब और उग्र होकर हड़ताल करने पर आमादा हो गए हैं जिला प्रशासन और फल सब्जी विक्रेताओं के बीच चल रही तनातनी का खामियाजा अब शहर की जनता को भोगना पड़ रहा है यदि समस्या का समाधान नहीं निकला तो जनता को सब्जी और फल के लिए दूसरे जिलों की ओर जाना होगा।

News TOP Footer