उत्सव सिंह टिंकू ने कुवर अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर राव सागर समाधि स्थल में किया पौधों का वृक्षारोपण


सीधी धर्मेंद : स्वर्गीय कुवर अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर चुरहट राव सागर तालाब में युवक कांग्रेस के उत्सव सिंह टिंकू ने अपने कई साथियों के साथ पहुंचकर स्वर्गीय कुमार अर्जुन सिंह जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और स्वर्गीय कुमार साहब के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस अवसर पर उत्सव सिंह टिंकू द्वारा राव सागर समाधि स्थल पर आम और अमरुद के फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पर जिवेंद सिंह लल्लू कपूरी अनुराग सिंह विकास सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
