स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर राव सागर तलाव समाधि स्थल में दी गई श्रद्धांजलि

0 105
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : देश में राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विंध्य का नाम रोशन करने वाले विंध्य के सपूत स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि आज पूरे देश में मनाई गई पुण्यतिथि के अवसर पर मध्यप्रदेश के भोपाल में भी बड़ा आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेताओं ने पहुंचकर स्वर्गीय कुमार अर्जुन सिंह जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए सीधी जिले के चुरहट राव सागर तलाव समाधि स्थल में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने पहुंच कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,गरीबों के मसीहा,सर्वहारा वर्ग के शुभचिंतक, मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री,विंध्य के लाल, तेंदू पत्ता श्रमिकों के नायक दाऊ साहब स्व.कुं अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन-वंदन कर पुष्पांजलि अर्पित की। स्वर्गीय कुवर अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर सिहावल जनपद के अध्यक्ष श्री मान सिंह ने भी राव सागर तालाब पहुंचकर कुवर साहब की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

News TOP Footer