2 मार्च को किया गया कुंवर अर्जुन सिंह बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ खिलाड़ियों में दिखा उत्साह


सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था सब्यसाची सेंटर सीधी द्वारा जिले में संचालित महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 5 मार्च 2022 तक सीधी शहर में स्थित कुंवर अर्जुन सिंह सामुदायिक भवन सीधी में किया जा रहा है 2 मार्च को प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और रुद्र प्रताप सिंह बाबा जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया के मुख्य आतिथ्य में किया गया प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर की दीप प्रज्वलन के बाद अतिथियों ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके उनका हौसला बढ़ाया टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह दिखाई दिया टूर्नामेंट का फाइनल मैच 5 मार्च को खेला जाएगा टूर्नामेंट के मैच शाम 6:00 बजे से खेले जा रहे हैं आयोजकों ने लोगों से टूर्नामेंट का आनंद उठाने की अपील की है।
