सुविधा विहीन नई थोक फल सब्जी मंडी की समस्याओं को लेकर व्यपारिओ ने 1 मार्च से कारोबार बंद करने का ऐलान किया

0 231
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत दिनों जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता के नेतृत्व में थोक सब्जी फल मंडी के विक्रेताओं ने मिलकर सुविधा विहीन नई थोक फल सब्जी मंडी की समस्याओं को दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा था और इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को कुछ दिनों की मोहलत दे दी थी लेकिन उक्त मोहलत खत्म होने के कई दिनों बाद भी प्रशासन द्वारा नई थोक फल सब्जी मंडी में व्यवस्था मैं सुधारना किए जाने की वजह से व्यपारिओ ने 1 मार्च से नई थोक फल सब्जी मंडी में कारोबार बंद करने का ऐलान कर दिया है इतना ही नहीं थोक विक्रेताओं ने आज सीधी शहर के पालिका बाजार में स्थित फुटकर सब्जी मंडी में पहुंचकर छोटे फल सब्जी विक्रेताओं को भी अपने साथ हड़ताल पर जाने के लिए राजी कर लिया जिसकी वजह से अब लोगों के सामने फल सब्जी के लिए संकट खड़ा हो जाएगा यदि दाएं बाएं चोरी-छिपे कहीं मिलती भी है तो उनके दाम आसमान में होंगे और इस समस्या का खामियाजा सीधी शहर की जनता को भोगना पड़ेगा 28 फरवरी को सीधी शहर के पालिका बाजार में थोक फल सब्जी विक्रेता दुकानदारों से व्यपारी जब उनका साथ देने की अपील कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को उन्होंने अपने व्यापार को बंद करने की वजह बताई और कहा कि हमने कई बार जिला प्रशासन से अपनी समस्या उठाई लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं किया गया जिसकी वजह से अब हम मजबूर होकर यह कदम उठाने जा रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने शहर की जनता से उनका सहयोग करने की अपील की। जिले के सब्जी विक्रेताओं ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था यदि जिला प्रशासन समय रहते नहीं तो फल सब्जी मंडी की समस्याओं पर ध्यान दिया होता तो शायद नव मत आज यहां तक नहीं पहुंचती अब यदि जल्द ही इस समस्या को सुलझाने का प्रयास जिला प्रशासन नहीं करता तो इसका खामियाजा शहर की जनता को भोगना ही पड़ेगा।

News TOP Footer