राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह एवं सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने वरिष्ट एवं उत्कृष्ट पत्रकारों को सम्मानित किया


सीधी धर्मेंद : विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मध्य प्रदेश श्रम जीवी पत्रकार संघ के द्वारा वर्ष 2022 का परिचय पत्र वितरण एवं जिला व तहसील स्तर के वरिष्ट एवं उत्कृष्ट पत्रकारों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह एवं सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश श्रम जीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के वरिष्ट समाजसेवी विनय सिंह वीनू, संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव सचीन्द्र मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह, संभागीय महासचिव आदित्य सिंह उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने मां सरस्वती और बाबा तुलसीदास की प्रतिमा पर माला पहनाकर की जिसके बाद आयोजकों ने अतिथियों को बैच लगाकर और माल्यार्पण करके उनका स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम मेंमध्य प्रदेश श्रम जीवी पत्रकार संघ जिला इकाई सीधी द्वारा जिले के वरिष्ट एवं तहसील स्तर के पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले उत्कृष्ट पत्रकारो को अतिथियों ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह में कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह और सीधी जिले के विधायक केदारनाथ शुक्ला का भी सम्मान किया कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि विनय सिंह परिहार ने पत्रकारों को पत्रकारिता के उसूल और बारीकियों की जानकारी थी वैसे भी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने भी अपनी शुरुआत पत्रकारिता से की थी लेकिन बाद में वह राजनीति में आगे आगे उन्होंने कहा कि आप सच्चाई को जनता के सामने रखिए जनता की नजर में आपकी अलग छवि बनेगी और आपका सम्मान होगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने पत्रकारिता और पत्रकारों के लिए अनेक योजनाओं की घोषणा की है आगे उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ एक डेमोक्रेटिक देश नहीं है बल्कि या ऑल मदर डेमोक्रेटिक देश है इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों से अपना कर्तव्य बिना किसी द्वेष भाव के ईमानदारी से निभाने की बात कही कार्यक्रम में जिले और आंचलिक स्तर से आए पत्रकार मौजूद रहे।
