वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा 12 मार्च को

सीधी धर्मेंद : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में वर्ष 2022 में आयोजित नेशनल लोक अदालतांे के क्रम मे वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12 मार्च 2022 को जिला न्यायालय सीधी तथा व्यवहार न्यायालय चुरहट/मझौली/रामपुर नैकिन में किया जावेगा। नेशनल लोक अदालत में न्यायालयांे में लंबित राजीनामा योग्य सिविल, आपराधिक प्रकरण, चेक बाउंस के प्रकरण, धन राशि वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, वैवााहिक एवं पारिवारिक प्रकरणो, श्रम न्यायालयों में लंबित प्रकरणांे, विद्युत अधिनियम से संबंधित प्रकरणों सिविल प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। न्यायालय में लंबित प्रकरणों के अतिरिक्त प्रीलिटिगेशन प्रकरणों नगर पालिका से संबधित जलकर एवं संपतिकर बैकों के ऋण वसूली प्रकरण, विद्युत विभाग से प्रीलिटिगेशन प्रकरण का निराकरण भी नेशनल लोक अदालतांे के माध्यम से किया जावेगा। नेशनल लोक अदालत में क्लेम प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण हेतु बीमा कंपनी के साथ प्री-सिटिंग बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 21 फरवरी को नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, यूनाईटेड इंश्योरेंस बीमा कंपनी एवं ओरियंटल एश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं तथा दिनांक 22 फरवरी को न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एवं अन्य प्राईवेट बीमा कंपनी जैसे इफको टोकिया इंश्योरेंस कंपनी, श्रीराम जनरल कंपनी, आई.सी.आई.सी.आई. आदि के साथ बैठक का आयोजन किया जावेगा। इसी प्रकार दिनांक 03 मार्च को नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, यूनाईटेड इंश्योरेंस बीमा कंपनी एवं ओरियंटल एश्योरेंस कंपनी तथा दिनांक 04 मार्च को न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एवं अन्य प्राईवेट बीमा कंपनी जैसे इफको टोकिया इंश्योरेंस कंपनी, श्रीराम जनरल कंपनी, आई.सी.आई.सी.आई. के साथ बैठक का आयोजन किया जायेगा। बैठकों में क्लेम प्रकरणों में पीड़ित एवं बीमा कंपनी के मध्य समझौता किया जाता है जिससे पीड़ित पक्ष को नेशनल लोक अदालत में क्लेम राशि का अवार्ड प्राप्त हो जाता है। इस प्रकार मोटर दुर्घटना से हुई क्षति से परेशान व्यक्तियों को त्वरित आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डी.एल. सोनिया ने जन सामान्य से नेशनल लोक अदालत में अपने राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण कराने की अपील की है।
