प्रधानमंत्री ने किया इंदौर में बायो सीएनजी गोबरधन प्लांट का लोकार्पण जिले के सभी नगरीय निकायों में कार्यक्रम का हुआ सीधी प्रसारण

0 109
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 19 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इंदौर में नवनिर्मित बायो सीएनजी गोबर-धन प्लांट का वर्चुअली लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए। जिले के सभी नगरीय निकायों में कार्यक्रम का सीधी प्रसारण किया गया जिसमें उपस्थित नागरिकों द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधी प्रसारण देखासुना तथा इंदौर की तरह अपने नगरीय निकाय को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रीती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लेकर इसे एक अभियान का रूप दिया। उनके इस आहवान पर मध्यप्रदेश के सभी नगरीय निकायों ने बढ़चढ़कर हिस्सेदारी की है और इस अभियान को आगे बढ़ाया है। इंदौर लगातार विगत 5 वर्षों से देश का स्वच्छ शहर बनकर कीर्तिमान स्थापित किया है। सांसद ने कहा कि हमें भी इंदौर के नागरिकों से प्रेरणा लेकर सीधी को भी एक स्वच्छ और संुदर शहर के रूप में विकासित करना है। यह शहर हमारा है और इसे स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हमारी हे। सांसद ने कहा कि यदि सभी थोड़ा-थोड़ा योगदान भी करें तो सीधी भी स्वच्छ के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि सभी को स्वच्छ पेयजल की उपलब्ध सुनिश्चित करने जल जीवन मिशन का संचालन किया जा रहा है। लोगों के घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होने कहा कि हमें भी अभियान चलाकर अपने जिले के जल स्त्रोतों को स्वच्छ करने के प्रयास करने हैं। सांसद ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता लोगों की जागरूकता और सहभागिता पर निर्भर है। हम सभी अपने जिले को स्वच्छ और संुदर बनाने के अभियान में सहभागी बने तो निश्चित ही हमें सफलता मिलेगी। कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने कहा कि इंदौर ने पूरे देश को एक राह दिखाई हैं जिस पर चलकर हम स्वयं को एवं आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं। इंदौर की ही तरह सीधी शहर भी अपने कटेगरी में प्रथम 10 स्थानों में आने के लिए प्रयासरत है। यह जनसहयोग के बिना संभव नहीं है। कलेक्टर ने इस अभियान की सफलता के लिए लोगों से आहवान किया है कि अपने घरों में गीला एवं सूखा कचड़ा अलग-अलग एक त्रित करें तथा इसे कचड़े वाली गाड़ी में ही दें। ऐसा करने से गीले कचड़े से जैविक खाद बनाने की कार्यवाही की जा सकेगी। इससे नगरपालिका की आय में वृद्धि होगी तथा सीधी के विकास में यह सहायक होगी। इसके साथ ही कलेक्टर ने पूरे जिले में खुले में शौच को हतोत्साहित करने की भी अपील की है। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख महेन्द्र सिंह बघेल द्वारा जैविक खाद से होने वाले फायदों के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा किसानों से नरवाई नहीं जलाने और उसे जैविक खाद में बदलने की अपील की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमला कोल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए नगरपालिका द्वारा किए जा रहे प्रयासों के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा नागरिकों से सहभागिता की अपील की गई। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक इंद्रशरण सिंह चैहान, अंजू केशरी, पूनम सोनी, प्रमोद द्विवेदी, बद्री मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer