प्रदेश में मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम सूचकांकों के आधार पर सीधी तीसरे पायेदान पर

0 331
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले को प्रदेश स्तर पर तीसरे स्थान पर रखा गया है, उल्लेखनीय है कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जिले में संचालन कलेक्टर सीधी मुजीबुर्रहमान खान के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। वर्तमान सी.एम.एच.ओ. डाँ0 आई.जे. गुप्ता के द्वारा वरिष्ठ कार्यालय के दिशा-निर्दशों का पालन कराते हुए मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम में निर्धारित किए गए स्वास्थ्य सेवाओं के सूचकांकों के बेहतर प्रबंधन का कार्य जिला कार्यक्रम प्रबंधक सौरभ सिंह चौहान द्वारा कराया गया। परिणामस्वरूप माह अप्रैल 2021 से 31 जनवरी 2022 तक की राज्य स्तर से जारी की गई रैंकिग में सीधी जिले को तीसरे स्थान का दर्जा प्रदान किया गया है। राज्य स्तर से मातृ स्वास्थ्य संबंधी उपलब्धि के आधार पर जिलेवार रैकिंग के प्रमुख स्वास्थ्य सूचकांकों एवं योजनाओं को क्रमशः इस प्रकार से शामिल किया गया है। संभावित ए.एन.सी. के विरुद्ध ए.एन.सी. पंजीयन का प्रतिशत, प्रसव पूर्व चतुर्थ जांच का प्रतिशत, गर्भावस्था के दौरान मांडरेट एनीमिया का चिन्हांकन एवं प्रबंधन गर्भावस्था के दौरान गंभीर एनीमिया का चिन्हांकन एवं प्रबंधन, गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप का चिन्हांकन एवं प्रबंधन, संभावित प्रसव के विरुद्ध प्रतिवेदित प्रसव का प्रतिशत, शासकीय संस्थागत प्रसव के विरुद्ध जननी सुरक्षा योजना के भुगतान का प्रतिशत, पात्र हितग्राहियों के पी.एस.वाय. योजना अंतर्गत लाभान्वित का प्रतिशत आदि हैं। सी.एम.एच.ओ. डाँ0 गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए सिविल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल सीधी एवं समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारी, प्रबंधकीय संवर्ग, स्टाफ नर्स, ए.एन.एम. आशा कार्यकर्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और उनके द्वारा बताया गया कि ऐसी उपलब्धि को निरंतर बनाए रखने के लिए राज्य स्तर से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि उक्त सूचकांकों की समीक्षा नियमित रूप से जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में की जाए साथ ही मैदानी कार्यकर्ताओं के कार्यो की समीक्षा भी की जाए ताकि मातृ स्वास्थ्य सूचकांकों में और अधिक सुधार परिलक्षित हो सके।

News TOP Footer