अज्ञात वाहन की ठोकर से शिक्षक की इलाज के दौरान हुई मृत्यु परिजनों ने मौत के कारण की जांच की मांग की


सीधी धर्मेंद : 18 जनवरी को देर शाम कलेक्ट्रेट पुलिस कंट्रोल रूम मार्ग में अज्ञात वाहन की ठोकर से शिक्षक कौशल प्रसाद गुप्ता निवासी धन शेर चौकी मड़वास की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जिनके शव का पोस्टमार्टम 19 जनवरी को कराया गया हलाकि शासकीय शिक्षक की मौत पर परिजनों ने मौत के कारण की जांच कराने की पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है । पुलिस ने मर्ग कायम कर के मामले की विवेचना शुरू कर दी है सब पीएम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।
