बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत पुरे प्रदेश में चलेगा बूथों के सत्यापन और डिजिटलाईजेशन का अभियान

सीधी धर्मेंद : भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया की बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत सम्पूर्ण जिलें के साथ साथ पुरे प्रदेश में ग्राम केंद्र , नगर केन्द्रों तक पहुंचकर बूथों के सत्यापन और डिजिटलाईजेशन का यह अभियान कल से प्रारम्भ होगा। इस अभियान के माध्यम से पुरे प्रदेश में संगठन कार्य का विस्तार और सुदृढीकरण बूथ स्तर पर किया जायेगा। जिलें के 1074 बूथों पर 15 मण्डलों में 228 शक्ति केन्द्रों पर 243 पदाधिकारी 10 दिनों तक विस्तारक के रूप में पार्टी का कार्य करेगें, जो ऐतिहासिक और भव्य कीर्तिमान होगा। जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्य विस्तार की दृष्टी से समय समय पर विभिन्न अभियान चलाये जाते रहे हैं । श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर पार्टी का यह अभियान संगठन को एक नयी शक्ति और नयी उर्जा प्रदान करेगा। साथ ही हमारा प्रत्येक कार्यकर्त्ता जो विस्तारक के रूप में निकल रहा है वो तय बिन्दुओं पर कार्य करता हुआ लगातार 10 दिनों तक प्रत्येक दिन 10 घंटे श्रद्धेय ठाकरे जी को समर्पित करेगा। पत्रकार वार्ता के बाद एनडीटीवी इंडिया न्यूज़ ने जिला भाजपा अध्यक्ष से जब सवाल उठाया कि विगत 15 वर्ष से भी ज्यादा समय से आप की सरकार है इसके बाद भी आपको बूथ मजबूत करने और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता पड़ रही है क्या शासन प्रशासन लोगों तक योजनाएं पहुंचाने में सफल नहीं हो पाया या आपका बूथ स्तर का संगठन कमजोर हो गया है जिसका जवाब देते हो उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारा संगठन और अधिक मजबूत हो इसके लिए इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर चलाए जाते हैं।
