अपर कलेक्टर ने किया टीकाकरण केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कहा 15 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का कोविड वैक्सिनेशन सुनिश्चित करें

0 148
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कोविड की तीसरी लहर से सुरक्षा के लिए शासन द्वारा अभियान चलाकर 15 से अधिक आयु के शत प्रतिशत व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन का सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है। टीकाकरण हेतु शेष 18़ आयु वर्ग के लोगों, 15-17 आयु वर्ग और फ्रंट लाइन वर्कर्स श्रेणी के शेष बचे समस्त लोगों को टीकाकृत कराने के उद्देश्य से कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान के निर्देशन में जिले में शनिवार एवं रविवार को अधिक से अधिक सत्रों का आयोजन कर लोगों को टीकाकृत किया जा रहा है। अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय द्वारा कोविड वैक्सिनेशन को गति प्रदान करने के लिए टीकाकरण सत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय द्वारा 15-17 आयु वर्ग के सभी बच्चों को टीकाकृत करने के लिए प्राचार्यों, शिक्षकों को विशेष कार्य योजना के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्राचार्य एवं शिक्षक अग्रणी भूमिका निभाते हुए साथ मिलकर शेष रहे बच्चों को टीकाकरण सत्र वाले स्कूलों में लाएं। स्कूल के आस-पास के ग्रामोंध् मोहल्ले में निवासरत टीके हेतु शेष बच्चों को उनके मोहल्ले में जाकर भी टीकाकरण दल द्वारा टीका लगाने के प्रयास किए जाएं। इसके साथ ही उक्त कार्य में हेतु पंचायत विभाग के ग्राम स्तरीय अमले का भी सहयोग लिया जाए। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय द्वारा 18 वर्ष से अधिक के ऐसे व्यक्ति जिनका दूसरा डोज ड्यू है तथा ऐसे जिन्हें अभी तक पहला डोज नहीं लगा है को घर-घर दस्तक देकर टीकाकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले को ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ घर-घर भ्रमण कर शेष बचे लोगों की सूची अनुसार उन्हें टीकाकरण सत्र के स्थान पर लाना सुनिश्चित करें। अपर कलेक्टर ने फ्रंट लाइन वर्कर श्रेणी के समस्त स्टाफ, जिनको प्रिकॉशनरी डोज लगना है, को निर्देशित किया है कि सभी अपने नजदीक के टीकाकरण सेंटर पर जाकर शनिवार एवं रविवार के सत्र में ही प्रिकॉशनरी डोज लगाना सुनिश्चित करेंगे। कोई शेष नहीं बचना चाहिए। अपर कलेक्टर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सपही एवं बहरी, आंगनवाड़ी केंद्र कशियारी तथा उपस्वास्थ्य केंद्र बहरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

News TOP Footer