जनजागरण पदयात्रा,घरघरदस्तक अभियान बघवारसे सीधी तक की हुई शुरुआत


सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ष्की प्रेरणा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सहयोग से भवरसेन में महानद सोन भद्र से जल लेकर चदरेह में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर बघवार से सीधी पदयात्रा का संकल्प लिया गया था उसी कड़ी में 15 जनवरी से एडवोकेट रंजना मिश्रा पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा सीधी के नेतृत्व में जनजागरण पदयात्रा एवं घर घर दस्तक अभियान एका बघवार से सीधी का शुभारंभ किया गया एडवोकेट रंजना मिश्रा ने जनजागरण पदयात्राए घर घर दस्तक अभियान के उद्देश्यों की जानकारी एन टीवी इंडिया न्यूज़ को देते हुए बताया कि इस पद यात्रा का उद्देश्य लोगों की महंगाई की पीड़ा उनकी समस्याओं की जानकारी लेना है इसके साथ ही मोहनिया से सड़क तक की सड़क को लेकर भी जनता के साथ किए जा रहे छल से भी लोगों को अवगत कराना है साथ ही सरकार की नाकामियों को भी जनता तक पहुंचाना है पदयात्रा के दौरान पद यात्रियों ने घर.घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुना जाना और उन्हें जागरूक भी किया इस दौरान पद यात्रियों का दोपहर में पदयात्रा के दौरान गांव में लोगों द्वारा भोजन की भी व्यवस्था की गई 15 जनवरी को पदयात्रा को देर शाम 6 बजे 20 किलोमीटर का सफर करके विराम दिया गया पदयात्रा लगातार दूसरे दिन भी जारी रहेगी।
