न्यायालय परिसर में चर्तुथ श्रेणी के 16 पदों की भर्ती में पहॅुचे हजारों अभ्यार्थी कड़ी सुरक्षा एवं कोविड़ नियमावली के बीच मिला प्रवेश

0 379
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : चर्तुथ श्रेणी के 16 रिक्त पदो की भर्ती हेतु जिला न्यायालय परिसर सीधी में दो दिवसीय साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार एवं रविवार को दो चरणों मे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही कोविड़ 19 की जारी नियमावली का पालन कराते हुए ही अभ्यार्थियों को परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। शनिवार को प्रथम दिवस के प्रथम चरण में 16 पदो हेतु दो हजार के ऊपर फार्म जमा हुए थें जिसमें शैक्षणिक योग्यता की भरमार लियेहुए अभ्यर्थी पहुॅचें। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मिश्रा के मार्गदर्शन एवं दण्डाधिकारियों के निगरानी में उक्त परिक्षार्थियों का साक्षात्कार किया गया। जिसमें न्यायालय विभाग के पदाधिकारी, जिला पुलिस बल, जिला स्वास्थ्य विभाग अमले के साथ अन्य विभागों की मौजूदगी में कार्यक्रम को गति दी गयी। बताया गया कि जिला न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी के 16 पदों की भर्ती निकली थी, जिमसें भृत्य, चौकीदार, जल वाहक, वाहन चालक, स्वीपर के पदो के भर्ती हेतु लगभग 2300 आवेदन प्राप्त हुए और प्रथम दिवस लगभग 1500 से ऊपर अभ्यार्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। साक्षात्कार कार्यक्रम में पहुचे हजारों अभ्याथिर्यो को परिसर में प्रवेश के पूर्व पुलिस की कड़ी सुरक्षा जॉच एवं जिला चिकित्सालय के चिकित्सक व स्टाफ द्वारा मौके पर ही कोविड़ की जॉच के साथ ही मास्क की अनिवार्यता के बाद ही प्रवेश मिल पाया। उक्त कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त रखने हेतु उक्त कार्य को अलग अलग खण्डो मे विभाजित किया गया था। जिसमें माइक के द्वारा सूचना, सीसीटीव्ही कैमरे एवं अन्य कैमरों के द्वारा परिसर पर हो रही गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी वहीं प्रधान जिला न्यायाधीश अमिताभ मिश्रा द्वारा खुद पूरी व्यवस्था की बागडोर अपने हॉथो मे लिये प्रतीत हुए।

News TOP Footer