कोतवाली पुलिस ने बहुचर्चित कुकुडीझर युवती मामले का खुलासा किया आरोपी को जेल भेजा


सीधी धर्मेंद : विगत दिनों जिला कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कुकड़ीझर मैं युवती की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश को लेकर परिजनों और सर्व समाज द्वारा उसकी हत्या की आशंका जताते हुए लगातार धरना प्रदर्शन किए जा रहे थे उक्त मामले की सघन जांच करते हुए उक्त मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने बहुचर्चित कुकुडीझर ममले का खुलासा किया है। बताया गया की दिनांक 04.01.2022 को कुकुडीझर निवासी एक किशोरी शाम लगभग 7 बजे घर से लापता हो गई थी । जिसपर परिजनों के शिकायत पर कोतवाली में गुम इंसान पंजीबद्ध कर किशोरी की पता तलाश शुरू की गई । पुलिस के जांच के दौरान ही दिनांक 7.01.2022 को किशोरी की लाश अपने घर के ही पीछे कुएं में तैरती मिली जिसपर सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर किशोरी के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया । जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध सजीव पिता रामसजीवन साकेत 23 वर्ष निवासी कुकुडी झर को गिरफ्तार किया एवम उससे पूछताछ की गई । पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया जिसके पश्चात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 21/2022 धारा 306 आईपीसी पंजीबद्ध कर गिरफ्तार करते हुए माननीय न्ययालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसे जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। तथा मामले के अन्य पहलुओं की जांच अभी भी जारी है ।
