गऊघाट सोन नदी पर मेला तो नहीं लगा लेकिन गाइडलाइन की धज्जिया उड़ा के 20 हजार जनता मकर संक्रांति स्नान करने जमा हो गई

0 188
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : एक तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोरोना वायरस से लड़ने के तरीके बता रहे थे मेलो को बंद करने की बात कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ सीधी शहर से चंद किलोमीटर दूर स्थित सोन नदी गऊघाट नदी पर मेला तो नहीं लगा लेकिन 20 हजार जनता का हुजूम नदी में मकर संक्रांति स्नान करने उमड़ पड़ा वह भी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए और इस दौरान मौके पर मौजूद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लोग आस्था का सम्मान करते दिखाई दिए उन्होंने गाइडलाइन की धज्जियां को उड़ते हुए देखते भी अपनी आंखें फेर ली। सोन नदी में उमड़े विशाल जनसमूह के बारे में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब मौके पर मौजूद डीएसपी नीरज नामदेव से कोरोना गाइडलाइन के पालन की जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था को हम नहीं रोक सके लेकिन मेला नहीं लगा है आगे उन्होंने कहा कि भीड़ आ रही है और जा रही है इसलिए कोई दिक्कत नहीं है। सोन नदी का हाल जानने देखने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ शहर में गांधी चौक पर पहुंचा तो वहां पर खिलौना बाजार छोटा मेला लगा हुआ था जिसमें हजारों की संख्या में लोग अपने बच्चों को बिना मास्क बिना सोशल डिस्टेंसिंग के खिलौने और गन्ने खरीद रहे थे। विगत दो-तीन दिनों में सीधी शहर में भगवा यात्रा और आज मकर संक्रांति के मेले में उमड़ी भीड़ कोरोना गाइडलाइन के नियमों को अनदेखा करती दिखाई दी जो कहीं न कहीं जनता प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है किसी न किसी को तो नियमों के लिए पाबंद होना पड़ेगा वरना आने वाले कुछ ही दिनों में इसका खामियाजा बेगुनाह लोगों को भोगना पड़ेगा।

News TOP Footer