मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन दल के सदस्यों से किया संवादा कहा घबराने की नहीं सजग होकर कोरोना संकट से लड़ने की आवश्यकता है

सीधी धर्मेंद : 14 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की चुनौती बड़ी है। प्रदेश में संक्रमण तेजी से फैल रहा है लेकिन जन सहयोग से कोरोना संकट का मुकाबला करेंगे और इससे जीतेंगे। हमने कोरोना से लड़ने की हर जिले में तैयारी कर ली है। हमें घबराने की नहीं सजग होकर कोरोना संकट से लड़ने का प्रयास करना है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री चैहान द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रबंधन दल के सदस्यों से संवाद के दौरान कही गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े मेलों और अधिक संख्या वाले आयोजन पर प्रदेश भर में प्रतिबंध रहेगा। किसी हॉल के अंदर कोई प्रशिक्षण अथवा अन्य कोई कार्यक्रम होता है तो हाल के क्षमता के 50 प्रतिशत व्यक्ति ही शामिल हो सकते हैं। प्रदेश के सभी स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके बाद कोरोना की स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जायेगा। खुले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 250 से अधिक व्यक्तियों की शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। प्री-बोर्ड की परीक्षाएं घर से ही होगी। खेल प्रतियोगिताएं दर्शकों के बिना आयोजित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सर्वाजनिक स्थल पर मास्क का उपयोग अनिवार्य करें। जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक संगठन भी लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मुजीबुर्रहमान खान, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत, अपर कलेक्टर श्री बी के पाण्डेय, सीएमएचओ डॉ आई जे गुप्ता सहित क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य श्री सुरेश सिंह चैहान, श्री रमेश अग्रहरी, श्री भोला गुप्ता, श्री कमल कामदार, डॉ. अनूप मिश्रा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
