आम आदमी पार्टी के नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डा भुबन आर्या का आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत


नैनीताल- आम आदमी पार्टी नगर द्वारा, आज आम आदमी पार्टी कार्यालय मल्लीताल में, आम आदमी पार्टी के नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डा भुबन आर्या का आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण करके उनके स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया,
आम आदमी पार्टी द्वारा आज पार्टी कार्यालय मल्लीताल में कोविड नियमों का पालन करते हुए, सीमित संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवम् पदाधिकारी द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत किया गया,


इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डा भुबन आर्या ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनके ऊपर किया गया है, वह उसमें पार्टी नेतृत्व और जनता के विश्वास पर पूरा खरा उतरेंगे,
डा भुबन आर्या ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार परिवर्तन के मूड है, और आम आदमी पार्टी की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में आम आदमी, आम आदमी पार्टी से जुड़ रहा है, और इस बार उतराखण्ड में परिवर्तन की बड़ी लहर है,
आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष शाकिर अली, ने समस्त कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कार्य में जुट जाने का आह्वान किया है,
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष शाकिर अली, नगर महामंत्री महेश आर्या, विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष उपेद्रं बेदी, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, असीम बख्श, मोहम्मद शान बुराहान, नयिम निम्मौ, विनीत शर्मा, बी पी लोहनी, सरदार सुखविंदर सिंह, किशन लाल, सुनील कुमार, विध्या देवी, नीरज कुमार, कुनाल बेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष काव्या बेदी, कार्तिक बेदी, अजय बेदी बाबा, रजत , हर्ष, आदि शामिल थे,
स्वागत कार्यक्रम का संचालन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार द्वारा किया गया,
