रोजगार दिवस’’ पर स्वरोजगार योजना के हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

0 161
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। सीधी जिले में संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के अटल आडोटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रीती पाठक तथा राज्य सभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह द्वारा स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को स्वीकृत पत्र तथा ऋण का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना। इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास का महत्वपूर्ण स्थान है। कौशल विकास से रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि होती है, जिससे उन्नति और समृद्धि के द्वार खुलते हैं। राज्यसभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर प्रदेश में रोजगार दिवस का आयोजन करना प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय कदम है। स्वामी विवेकानन्द के जीवन से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और यह उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि प्रशासन तथा बैंकर्स द्वारा जिले के युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विगत दो माह में जिले के 2 हजार 861 हितग्राहियों को स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित करते हुए 20 करोड़ 89 लाख रूपए के ऋण प्रदाय किए गए हैं। कलेक्टर ने योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से अपील की है कि प्राप्त राशि का सदुपयोग करें। अपने व्यवसाय को स्थापित करें। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बैंकर्स संजय पाण्डेय यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया, रितुराज वाडिया स्टेट बैंक आफ इण्डिया तथा आर के वर्मा मध्यांचल ग्रामीण बैंक को प्रशंसा प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।

News TOP Footer