भाजपा महिला मोर्चा की संगठनात्मक एवं परिचयात्मक बैठक संपन्न ममत्व और दायित्व बोध संगठन निर्माण की कुंजी कहा रीति पाठक ने

0 148
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों की संगठनात्मक एवं परिचयात्मक बैठक लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी की अगुवाई में पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों को लोकसभा सांसद श्रीमती रीती पाठक ने बधाइयां देते हुए संगठन की बारीकियों को विस्तार से समझाया। सासंद श्रीमती पाठक ने कहा कि ममत्व तौर दायित्व बोध संगठन की आत्मा है। हर दायित्व बड़ा है। विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी कापदाधिकारी और कार्यकर्ता होना गर्व, फ़क्र और नसीब की बात है, इसलिए परिवार भाव से, घर परिवार के साथ समन्वय बैठाकर पार्टी का काम करते हुए भारत माता की सेवा करें। वही अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने मकर संक्रांति और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाऐ। हमारी सरकार महिलाओं एवम बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। सामूहिकता हमारी विशिष्ट कार्य पद्धति है। बूथ विस्तारक के माध्यम से बूथों को आत्मनिर्भर बनाएं। जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष सरस्वती बहेलिया और जिला मंत्री नीलम पांडे ने भी बैठक को संबोधित किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम सोनी ने मंचासिन अतिथियों का स्वागत फूल माला से करने के पश्चात स्वागत भाषण किया। जिलाध्यक्ष श्रीमती सोनी ने आगामी कार्यक्रमों  पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विश्वास दिलाया कि हम बेहतर से बेहतर कार्य करते हुए महिला मोर्चा को आदर्श मोर्चा के रूप में विकसित करेंगे।

News TOP Footer