सीधी तहसील कार्यालय गिर्द सेकंड में दबंग ने तहसील के रमेश बाबू की जमकर पिटाई की मामला थाने पंहुचा

सीधी धर्मेंद : 6 जनवरी को जिला कलेक्ट्रेट सीधी स्थित तहसील कार्यालय गिर्द सेकंड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार्यालय में पहुंचे एक दबंग ने तहसील के रमेश बाबू पर हमला कर दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी अचानक हुए इस हमले से बाबू घबरा गया और उसने अपनी जान बचाने के लिए गुहार लगा दी जिसके बाद लोगों ने पहुंचकर किसी कदर मुक्त दबंग से बाबू को बचाया गया। उक्त घटना के बाद तहसील कार्यालय के आक्रोशित बाबू और पटवारियों ने जिला कोतवाली पहुंचकर रमेश बाबू के साथ मारपीट करने वाले दबंग के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की फरियाद की जिसके बाद जिला कोतवाली ने रमेश बाबू की फरियाद पर आरोपी सज्जन सिंह पर मारपीट की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीबद्ध कर दिया जिला कोतवाली पहुंचे पीड़ित रमेश बाबू ने इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपने साथ घटी मारपीट की घटना से अवगत कराया और बताया कि इस घटना के विरोध में तहसील कार्यालय में तालाबंदी की गई है यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता तो हमारा आंदोलन प्रदर्शन और बड़ा होगा। तहसील कार्यालय में बाबू के साथ हुई मारपीट की घटना ने जिला कलेक्ट्रेट में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है निश्चित तौर पर शासन प्रशासन को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिए फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है देखना यह है कि आरोपी की गिरफ्तारी कब तक में होती है।
