जिला अधिवक्ता संघ सीधी ने मनाया नव वर्ष मिलन कार्यक्रम एक दूसरे को दी शुभकामनाए


सीधी धर्मेंद : 6 जनवरी को जिला अधिवक्ता संघ सीधी ने जिला अधिवक्ता सभागार में नव वर्ष मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और पूर्व जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गण मौजूद रहे इस दौरान नववर्ष मिलन कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने सभी अधिवक्ताओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में इस दौरान कई अधिवक्ताओं ने अपनी कला और गायकी से सभी का मनोरंजन किया। नव वर्ष मिलन कार्यक्रम के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने बताया कि यह अधिवक्ता संघ का पारिवारिक कार्यक्रम है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो अफवाह फैलाते हैं कि अधिवक्ता संघ में विघटन है वह सब अफवाह है आज का आयोजित कार्यक्रम और यहां परिवार की तरह बैठे हुए अधिवक्ता यह दर्शाते हैं कि अधिवक्ताओं के बीच में एकता भाईचारा और परस्पर प्रेम है।
