प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में की गई चूक पर भाजपा युवा मोर्चा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला फूंका

0 138
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : गत दिवस पंजाब एक रैली को संबोधित करने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को सड़क पर प्रदर्शनकारी किसानों ने रोक लिया जिसके वजह से प्रधानमंत्री को 15 मिनट तक सड़क के जाम में फंसे रहना पड़ा इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं प्रकट की गई यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी अधिकारियों को सीएम को धन्यवाद देने को कहा कि उनकी जान बच गई। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में की गई चूक को भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब सरकार की गंभीर चूक माना है प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में की गई लापरवाही को लेकर पूरे देश में भाजपाई आक्रोशित हैं 6 जनवरी को सीधी शहर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में की गई चुक के विरोध में सीधी शहर में मशाल जुलूस निकालकर शहर के गांधी चौक में पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला फूंका इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को पुतला दहन के कारणों की जानकारी दी। एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला के भाजपा अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने इसे पंजाब सरकार की गंभीर चूक बताया और पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर दी।

News TOP Footer