सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने की कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने दिलाई शपथ

0 135
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मानदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों को सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने की शपथ दिलाई गई। सभी शासकीय सेवकों ने सत्य निष्ठा से सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहने और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की शपथ ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास आनंद सिंह राजावत सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने शपथ ली। जिले के सभी कार्यालयों में शासकीय सेवकों द्वारा सुशासन की शपथ ली गई।

News TOP Footer