जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. सीधी में किया गया उपभोक्ता दिवस का आयोजन

सीधी धर्मेंद : 24 दिसम्बर को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. सीधी जिला सीधी के सभागार में उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि अंजू पाठक सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग सीधी एवं नर्मदा प्रसाद तिवारी सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग सीधी की अध्यक्षता में सामाजिक कार्यकर्ता आनंद बहादुर सिंह चैहान एवं आशुतोष तिवारी जिला आपूर्ति अधिकारी जिला सीधी, खाद्य विभाग के समस्त स्टाॅफ निरीक्षक नापतौल, बिजली विभाग, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, महा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. जिला सीधी, प्रबंधक वेयरहाउसिंग एवं लाजि, कार्पो. सीधी जिला विपणन अधिकारी सीधी, जिला प्रबंधक म.प्र. स्टेट सिविल सप्ला. कर्पों., समस्त संचालक (डीजल/पेट्रोल) एवं एल.पी.जी. जिला सीधी की गरिमामय उपस्थिति में उपभोक्ता संरक्षण दिवस का आयोजन किया गया। उपभोक्ताओं को उपभोक्ता संरक्षण के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्यों द्वारा जिला उपभोक्ता आयोग में कैसे परिवार दायर किया जाता है के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई।
