नाम वापसी के आखरी दिन जिला पंचायत जनपद पंचायत पंच सरपंच के कई उम्मीदवारों ने समर्थन में नाम वापस लिए

0 302
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिले में संपन्न कराए जा रहे जिला पंचायत जनपद पंचायत के पंच सरपंच के नाम वापसी के आखरी दिन 23 दिसंबर को आज जनपद के वार्ड क्रमांक 14 से उम्मीदवार जुड़ौती देवी के समर्थन में उम्मीदवार राजेश सिंह चौहान ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जुड़ौती देवी के समर्थन में पर्चा वापस लेने के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए राजेश सिंह ने बताया कि वह आने वाले समय में अपने अनुभव को लेकर उनका समर्थन कर रहे हैं। इस दौरान गांव से आए जुड़ौती देवी के समर्थकों ने कहा कि वह एक बुजुर्ग महिला और अच्छी उम्मीदवार हैं जिनके समर्थन में पूरा गांव एकमत है और वह चाहते हैं कि वरिष्ठता के आधार पर वह चुनाव जीते। नाम वापसी के बाद अब सभी जगह तेजतर्रार और ताकतवर उम्मीदवार मैदान में हैं निश्चित तौर पर इस तरह के समर्थन से उम्मीदवारों का हौसला बुलंद होता है लेकिन लेकिन नतीजे तो मतदान के दिन मतदाता ही तय करता है।

News TOP Footer