प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए मतदान दलों का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न

सीधी धर्मेंद : त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2021-22 के लिए प्रथम चरण के लिए मतदान दलों का रेंडमाइजेशन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीबुर्रहमान खान तथा प्रेक्षक अनूप तिवारी रा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) की उपस्थिति में किया गया। यह रेंडमाइजेशन जिले में होने वाले त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2021-22 के प्रथम चरण 06 जनवरी 2022 को जनपद पंचायत सीधी में पंचायत आम निर्वाचन के लिए हुआ है। रेंडमाइजेशन के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी के पाण्डेय तथा जिला सूचना अधिकारी एनआईसी दशरथ प्रजापति सहित अन्य निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
