सेमिरया पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अंदर जप्त की गई चोरी की 4 मोटर सायकल तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन थाना प्रभारी चुरहट के मार्गदर्शन में सेमिरया पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अंदर जप्त की गई चोरी की 4 मोटर सायकल व तीन नफर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। बताया गया की 21-12 -21 को सूचना मिली की एक मो.सा.क्रमांक.MP53ME9802 चौकी सेमरिया क्षेत्र से चोरी हो गई है तब चौकी सेमरिया अप.क्र.804/21 कायम कर एक टीम बना के तत्काल पतासाजी की गई जो मुखबिर की सूचना मिली कि मो.सा. को सुधीर तिवारी चोरी किया है और किसी को बेंच दिया है तब मौके से जाकर सुधीर तिवारी को अभिरक्षा मे लेकर पूंछताछ की गई जो बताया कि मो.सा MP53ME9802 को दिनांक 19/12/21 को चोरी किया था और सीधी मे एक लड़के(नाबालिक) को 2000 रूपये मे बेच दिया था।पूंछताछ मे बताया कि मो.सा.क्रMP53ME8977औऱ मो.सा. क्र. MP53MA0398 को कलेक्ट्रेट से चोरी किया था तथा मो.सा.क्रMP20ML8798 को जबलपुर से चोरी किया था जो ठकुरदेवा के आशुतोष पाण्डेय के यहां रख दिया था । उक्त आरोपियो के पास से कुल 04 नफर मोटरसायकल कीमती 200000/-लाख रुपये की जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया गया आरोपी सुधीर तिवारी द्वारा मोटर सायकल चोरी के लिये मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया जाता था ।
