जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने सुनी 61 आवेदकों की समस्याएं

सीधी धर्मेंद : 14 दिसम्बर को राज्य शासन के निर्देशानुसार कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए जनसुनवाई का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय द्वारा जिले के दूरस्थ अंचलों से आए 61 आवेदकों की समस्याएं सुनी गई तथा उनके द्वारा त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास आनंद सिंह राजावत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
