सीधी जनपद से पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला धर्मेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य लोगो ने भरे पर्चे कहा काम के दम पर जीतेंगे


सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में तेजी आने लगी है जिला पंचायत जनपद पंचायत के लिए प्रथम और द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन 14 दिसंबर को सीधी जनपद से पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला धर्मेंद्र सिंह परिहार ने आज वार्ड क्रमांक 15 से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया शकुंतला धर्मेंद्र सिंह परिहार के साथ ही श्रीमती शीला यादव ने भी वार्ड क्रमांक 20 से अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया वही जनपद सदस्य के लिए वार्ड क्रमांक 14 से पुष्पराज सिंह ने भी नामांकन दाखिल करके चुनाव मैदान में गर्मी ला दी है श्रीमती शकुंतला धर्मेंद्र सिंह परिहार के पर्चा दाखिल करवाने के लिए जिले के युवा नेता गुरुदत्त शरण शुक्ल के साथ समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पर्चा दाखिल करवाने के बाद एंड टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए युवा नेता गुरुदत्त शरण शुक्ला ने कहा कि निवर्तमान जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला धर्मेंद्र सिंह परिहार इस बार अपने काम के दम पर चुनाव जीतकर आएंगे वहीं पहली बार चुनाव मैदान में उतरे पुष्पराज सिंह ने कहा कि वह गरीबों के लिए काम करना चाहते हैं उनकी सेवा के लिए वह चुनाव लड़ने आए हैं।
