केन्द्रीय विद्यालय सीधी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में केन्द्रीय विद्यालय सीधी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा ने निःशुल्क विधिक सहायता योजना, मध्यस्थता योजना, लोक अदालत योजना आदि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य एम.के. गुप्ता, अध्यापकगण ए.के.पाण्डेय, राधिका ठाकुर, अभिषेक गुप्ता, आर.एस. सिंह सहित कक्षा 12 वीं के विद्यार्थीगण उपस्थित रहें।
