पुलिस अधीक्षक इलेवन और न्यायधीश इलेवन टीम के मध्य खेला गया सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच


सीधी धर्मेंद : 12 दिसंबर को सीधी पुलिस अधीक्षक इलेवन और न्यायधीश इलेवन सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच शहर के छत्रसाल स्टेडियम में खेला गया मैच में पहले बैटिंग करते हुए न्यायाधीश इलेवन की टीम ने अच्छी बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए 124 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में खेलने उतरी पुलिस अधीक्षक इलेवन की टीम ने अपने 2 विकेट जल्दी ही खो दिए लेकिन उसके बाद कप्तान पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने बेहतरीन बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूती प्रदान की और एक समय तो ऐसा आया जब लगा कि पुलिस अधीक्षक की टीम अच्छी जीत हासिल करेगी उसी दौरान पुलिस अधीक्षक का विकेट गिरने के बाद पुलिस अधीक्षक की टीम के विकेटों का पतन होने लगा और मैच की आखिरी गेंद खत्म होने तक पुलिस अधीक्षक की टीम 10 रन से मैच हार गई। मैच के बाद पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत और जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मिश्रा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कारों के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ से कहा कि इस मैच का उद्देश्य लोगों में खेल की भावना को बढ़ावा देना है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने कहा कि क्रिकेट के इस सद्भावना मैच से लोगों की खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी साथ ही विभागों के बीच बेहतर तालमेल भी बनेगा मैच के दौरान सभी न्यायिक अधिकारी और पुलिस विभाग के आला अधिकारी मैच में शामिल हुए।
