मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता शिवम् शुक्ला का नगर में किया गया स्वागत

सीधी धर्मेंद : 12 दिसंबर को मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला जी का सीधी आगमन हुआ इस दौरान जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और उनकी टीम द्वारा आत्मिक स्वागत किया गया जिले के प्रवास पर आए जिला युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हित को ध्यान में रखते हुए विपक्ष की भूमिका का सकारात्मक निर्वहन करेगी।
