कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण प्रबंधकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0 201
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 11 दिसंबर को कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री खान ने उन केन्द्रों का निरीक्षण किया जिन केन्द्रों की शिकायतें मिली थी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित केन्द्रों की व्यवस्थाओं को देखने के बाद प्रबंधकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी आशुतोष तिवारी, खाद्य निरीक्षक संदीप तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे हैं कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान के पास कुछ खरीदी केन्द्रों की शिकायतें की गई थीं जिस पर कलेक्टर श्री खान आज शनिवार को चुरहट क्षेत्र की आधा दर्जन खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बताया गया है कि खरीदी केन्द्र टीकट में कुछ लोगों द्वारा शिकायत की गई थी कि खरीदी केन्द्र का स्थान बदल दिया गया है जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ऐसी जगह में खरीदी केन्द्र बनाया गया है जहां से बाहर की धान की खरीदी करने की संभावना है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान स्वयं टीकट खरीदी केन्द्र पहुंचकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। शिकायत के अनुसार खरीदी केन्द्र में कोई गड़बड़ी नही दिखी है। मौके पर मौजूद किसानों ने स्वयं कलेक्टर को खरीदी केन्द्र की व्यवस्था से संतुष्टता प्रगट करते हुए बताया कि खरीदी केन्द्र में पूरी व्यवस्था है। खरीदी केन्द्र के चारों तरफ बाउण्ड्री के अलावा पर्याप्त मैदान है पानी और ठहरने की बेहतर व्यवस्था है। जिससे किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो रही है वाहनों के आने-जाने के लिए सुविधा युक्त मार्ग भी है कलेक्टर ने केन्द्र में खरीदी गई धान की जांच करते हुए वारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली गई किसानों के पंजीयन और अब तक हुई खरीदी की सूची का भी अवलोकन किया गया कलेक्टर ने बोरियों में पैक धान की तौल कराते हुए उसके वजन की भी जांच करते हुए प्रबंधक जीतेन्द्र सिंह एवं आपरेटर को आवश्यक निर्देश दिए कलेक्टर ने स्पष्ट लहजे में कहा कि किसानों को किसी तरह की दिक्कतें न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये शिकायत के आधार पर कलेक्टर ने पूर्व में जिस जगह पर खरीदी केन्द्र बनाया गया था वहां का भी निरीक्षण किया गया जहां खरीदी के लिए कोई सुविधा नहीं दिखी यहां खेतों पर खरीदी की जाती थी इस समय उक्त जगह पर स्थित नहर में पानी भी छोड़ा गया है ऐसे में यहां पर खरीदी के लिए सुरक्षित जगह नहीं माना जा सकता है कलेक्टर ने टीकट खरीदी केन्द्र के अलावा चुरहट, साड़ा व अन्य खरीदी केन्द्रों का भी निरीक्षण किया।

News TOP Footer