जनरल रावत और वीर जवानों को भाजपा युवा मोर्चा ने शहीद चौक पर पहुंचकर पुष्पांजलि एवं कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

सीधी धर्मेंद : तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में सी डी एस जनरल बिपिन रावत जी व उनकी पत्नी सहित 11 सशस्त्र सेना के वीर जवानों के असामयिक दुःखद निधन पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा कंपू की अध्यक्षता में नये बस स्टैंड स्थित शहीद श्यामलाल सिंह जी की प्रतिमा के समीप श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात नम आंखों से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा कि भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन देश की अपूरणीय क्षति है । जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने दिवंगत जांबाज जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निशांत मिश्रा कंपू ने पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश के वीर सपूत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन से पूरा देश स्तब्ध है। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ताऔर पदाधिकारीओ ने उपस्थित रह कर शोक श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
