जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने जनरल बिपिन रावत एवं शहीद अन्य अधिकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

सीधी धर्मेंद : 11 दिसंबर को जिला युवा कांग्रेस कमेटी सीधी ने जनरल बिपिन रावत एवं शहीद अन्य अधिकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की कुन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कारण हेलीकॉप्टर में सवार भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी समेत उनकी पत्नी व सेना के अन्य अधिकारियों के निधन पर नम आंखों से याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकरभावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीडीएस बिपिन रावत जी को याद करते हुए जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ‘दादू ‘कहा कि बिपिन रावत जी की काबिलियत की बात की जाए तो हमारे देश के ऐसे कोहिनूर थे जिनकी योगदान की बात करें तो सेना आधुनिकीकरण में बड़ा योगदान रहा एवं एनडीए से स्नातक की उपाधि प्राप्त हुई सैनिकों को मिलने वाली सुविधा बढ़ाने में भूमिका, सेना में महिलाओं को एंट्री दिलाने में योगदान, रक्षा एवं प्रबंध अध्ययन में एम्पील, भारतीय सेना को प्रोफेशनल बनाने का श्रेय, कश्मीर में आतंकवाद के विरुद्ध आक्रमक नीति, सर्जिकल स्ट्राइक एवं एयर स्ट्राइक जैसी उपलब्धियां, उच्च ऊंचाई युद्ध क्षेत्र और आतंकवाद विरोधी अभियानों के विशेषज्ञ, सैन्य मीडिया अध्ययन में पीएचडी के साथ और भी कई ऐसी उपलब्धियां हैं जितने भी काबिलियत की बात बिपिन रावत जी की की जाए तो शब्द कम पड़ जाता है शायद ऐसे वीर महान पुरुष सदियों में एक बार जन्म लेते हैं हम देशवासियों के लिए बहुत ही बड़ी दुखद घटना है ऐसे वीर महान पुरुष एवं हेलीकॉप्टर क्रैश में उन सभी सेना के वरिष्ठ अधिकारी जवानों के चरणों में हम युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से शत-शत नमन।
