नेशनल लोक अदालत में 19 खंडपीठों द्वारा आज होगा प्रकरणों का निराकरण

सीधी धर्मेंद : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष श्री अमिताभ मिश्र द्वारा दिनांक 11 दिसंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में प्रकरणोें के निराकरण हेतु 19 न्यायिक खंडपीठों का गठन किया गया है। जिला न्यायालय सीधी में कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री डी.के. नागले, विशेष न्यायाधीश श्री अजीत सिंह, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र कुमार, चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री राजेश सिंह, पंचम जिला न्यायाधीश श्री उमेश कुमार शर्मा, प्रथम के तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्री ललित कुमार झा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री पुष्पक पाठक एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लवकेश सिंह, सुश्री प्रीति पाण्डे, श्री प्रदीप कुमार परिहार, श्री शुभ्रांषु ताम्रकार, श्री विशद् गुप्ता, श्री प्रशांत पाण्डे श्रम न्यायाधीश, श्रम न्यायालय की न्यायिक खंडपीठ का गठन किया गया है। सिविल न्यायालय चुरहट में न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री भाविनी सिंह, सिविल न्यायालय मझौली में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री धनकुमार कोडोपा, नीरज कुमार ठाकुर एवं प्रीति प्रसाद तथा सिविल न्यायालय रामपुर नैकिन में श्री आर.पी. कतरौलिया द्वितीय जिला न्यायाधीश ध्श्रृंख्ला न्यायालय रामपुर नैकिन एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री शैलेन्द्र रैकवार की खंडपीठों का गठन किया गया है। नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों, सिविल प्रकरणों, चेक बाउंस प्रकरणों, वैवाहिक एवं पारिवारिक प्रकरणों, विद्युत अधिनियम के प्रकरणों, धन वसूली प्रकरणों आदि का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति से किया जावेगा। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री मिश्र ने अपील की है कि दिनांक 11 दिसंबर 2021 को न्यायालय में उपस्थित होकर अपने राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण कराये तथा विवाद विहीन समाज की संकल्पना में न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करे।
