लाखों रुपए नकदी और जेवर चोरी की पीड़ित अशीष यादव ने पुलिस अधीक्षक से लगाईं गुहार

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के ग्राम सिरसी थाना जमोडी निवासी आशीष यादव पिता बाबूलाल यादव के घर में विगत 15 अक्टूबर को अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर घर से जेवर और लाखों रुपए नकदी चोरी कर लिए गए थे जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी ने जमोडी थाने में की थी लेकिन आज दिनांक तक जमोडी पुलिस ने उक्त मामले का कोई खुलासा नहीं किया गया 27 नवंबर को पीड़ित अशीष यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिले के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी फरियाद की और मामले को उजागर करके आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई जिले के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देने के बाद फरियादी आशीष यादव ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को मामले की जानकारी दी और कहा कि जमोदी थाने की पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है जिससे मामला रफा-दफा हो रहा है।
