बकाया मजदूरी मांगना पड़ महंगा रोजगार सहायक ने जमोडी थाने में दर्ज करा दी एफ आई आर कांग्रेस पार्टी ने मामले की जांच का एसपी को दिया ज्ञापन

0 234
Main Ad1

 

सीधी धर्मेंद : जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम विशुनि टोला थाना जमोडी के 4 ग्रामीणों को शासकीय योजना में काम करके ग्राम के रोजगार सहायक से मजदूरी मांगना महंगा पड़ गया मजदूरी मांगने से नाराज सहायक सचिव ने बकाया मजदूरी मांगने वाले ग्रामीणों के खिलाफ आरोप लगवा कर शहर के जमोडी थाने में एफ आई आर दर्ज करवा दी जमोडी पुलिस ने भी बिना किसी जांच तहकीकात के चार लोगों के विरुद्ध मामला भी दर्ज कर दिया जिसके बाद पीड़ित लोगों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारियों के पास पहुंचकर उनके साथ हो रहे अन्याय की जानकारी दी जिसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद जी गुप्ता कांग्रेस पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष बसंती देवी ग्राम विशुनि टोला के उप सरपंच पंकज सिंहसहित अन्य कई पदाधिकारियों ने जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को पीड़ितों की तरफ से मामले की निष्पक्ष जांच करा कर कार्यवाही करने की मांग की है पुलिस अधीक्षक को मामले का ज्ञापन सौंपने के बाद बाहर आए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने सौंपा गए ज्ञापन और उक्त मामले की एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जानकारी दी। वहीं इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी बना दिए गए शख्स से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उस पर लगे आरोपों की सच्चाई जाननी चाही तो उसने बताया कि रोजगार सहायक ने अपनी बहन के सहयोग से षडयंत्र पूर्वक हम चार लोगों के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज कराया ग है। बकाया मजदूरी की मांग करने वाले 4 लोगों पर जमोडी पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले की जिले के पुलिस अधीक्षक और जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इस जटिल मामले और संबंधित रोजगार सहायक की जांच करानी चाहिए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए और किसी निरपराध को सारी सन सजाना भोगनी पड़े।

News TOP Footer