बघवार नहर पुल में सुधार का कार्य जारी, 30 नवंबर तक बंद रहेगा आवागमन

0 225
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : रीवा-ब्यौहारी-शहडोल मार्ग में छुहिया घाटी के नीचे बघवार में बाणसागर की नहर में पुल बनाया गया है। पुल में सुधार कार्य करने के लिए 15 नवम्बर से 26 नवम्बर तक आवागमन बंद किया गया था। इस संबंध में सड़क विकास निगम के संभागीय प्रबंधक ने बताया कि नहर पुल में सुधार कार्य पूर्ण करने में अभी 4 दिन का समय और लगेगा। इसको देखते हुए बघवार के नहर पुल में आवागमन 30 नवंबर तक प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में सीधी से छुहिया घाटी होकर तथा सतना जाने वाले वाहन एवं शहडोल से रीवा जाने वाले वाहन परिवर्तित मार्ग से ही चलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिबंध की अवधि में शहडोल से रीवा जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन जैसे, कार, जीप आदि बघवार पुल के पास से पीएमजीएम सड़क से छुहिया घाटी होते हुए जिगना पहुंचेगे। बस, ट्रक आदि भारी वाहन भैंसरहा से भरतपुर जिगना होते हुए गोविंदगढ़ पहुंचेंगे। भारी वाहन शहडोल से व्यौहारी आकर सीधी से रीवा जा सकते हैं। सीधी एवं सिंगरौली से आने वाले हल्के वाहन सीधी चुरहट होते हुए रीवा जा सकते है। व्यौहारी से बघवार के बीच चलने वाले भारी वाहन बघवार से चुरहट होते हुए सीधी से व्यौहारी जा सकते हैं। सिंगरौली से रीवा आने वाले वाहन बहरी, अमिलिया, हनुमना अथवा बहरी, अमिलिया, चुरहट, गुढ़ मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

News TOP Footer