प्रियंका मेहरा के सुरो पर जमकर ठुमके लगाए ,डीएसबी के छात्र-छात्राओं ने


प्रियंका मेहर नैनीताल के डीएसबी कॉलेज में पहुंची जहां उन्हें अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी इस दौरान डीएसबी कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने खूब सारी ठुमके लगाए गूंज महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.एन के जोशी व विशिष्ट अतिथि प्रो. अनिल डब्बू का छात्र संघ द्वारा स्मृति चिन्ह व शॉल उड़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में


सिंगर प्रियंका मेहर व डीजे हैरी ने शानदार प्रस्तुति दी ,जिसमें छात्र छात्रएं जमकर थिरकते नजर आए।प्रियंका मेहर ने पहाड़ी गाना झिन दिए बाजू छाना बिलौरी लागला बिलौरी घामा,हाय तेरी रूमाल गुलाबी मुखडी….नैनितल घुमे दे गानों पर अपनी प्रस्तुति दी इस दौरान डीएसबी कैंपस के छात्र छात्राओं ने जमकर ठुमके लगाए, परिसर के छात्र छात्राओं ने भी अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी जिसमें ग्रुप डांस, ग़ज़ल, कविताओ की शानदार प्रस्तुति दी।
इस दौरान प्रो.डीएस बिष्ट, प्रो. नीता बोरा, मनोज जोशी, प्रमोद बोरा, विशाल नेगी, तन्मय रावत, मोहित जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल वर्मा,
सचिव हिमांशु भट्ट, सांस्कृतिक सचिव करन बिष्ट, कोषाध्यक्ष फैजान कुरेशी, छात्रा उपाध्यक्ष पूजा रौतेला, चेतना कत्यूरा, प्रांजलि चन्दोला, अमन सिंह राणा व राकेश मौजूद रहे।
