नशीली टेबलेट बेचने वाले आरोपी को सेमरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सेमरिया राकेश सिंह राजपूत एवं टीम ने नशीली सिरप बेंचेने वाले आरोपी राकेश तिवारी पिता देवमणि तिवारी 45 वर्ष तथा विष्णु शरण शुक्ला पिता पुंडरीकाक्ष शुक्ला उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी बढौरा थाना चुरहट के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। बताया गया की चौकी प्रभारी सेमरिया राकेश सिंह राजपूत को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति बस स्टैंड बढ़ौरा में नशीली दवाएं बेच रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी हमराह स्टाफ लेकर तत्काल रवाना हुए एवं मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान के पास पहुंच कर देखा तो एक व्यक्ति एक झोला लिए बस स्टैंड पर बैठा मिला जो पुलिस को आता देख कर भागने लगा जिसे पुलिस द्वारा पकड़ कर तलाशी ली गई तो उसके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट प्राप्त हुई नाम पूछने पर अपना नाम राकेश तिवारी बताया और बोला कि वह यह दवाई बढौरा के गोलू मेडिकल स्टोर से लाया है अक्सर वह गोलू मेडिकल स्टोर से दवाई लाकर फुटकर में लोगों को बेचने का काम करता है जिसके पश्चात आरोपी राकेश तिवारी एवं विष्णुशरण शुक्ला पर मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया गया है उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राकेश सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र बागरी प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा आरक्षक अजीत वर्मा विवेक द्विवेदी एवं मनीष शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
