गुरूनानक देव जी की जयंती पर गुरु नानक जी के अनुयायियों ने गुरुद्वारे पहुंचकर माथा टेका

0 132
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 19 नबम्बर को आज सिखों के प्रथम गुरु एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरूनानक देव जी की जयंती के पावन गुरू पर्व पर पूरे देश में गुरु नानक जी के अनुयायियों ने गुरुद्वारे पहुंचकर माथा टेका और उनके प्रति अपना समर्पण और प्रेम प्रकट किया सीधी शहर में स्थित गुरुद्वारे में भी गुरु नानक देव जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गुरुद्वारे में सुबह से ही शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें बाहर से आए संतों ने अपनी मधुर वाणी से गुरु नानक जी की महिमा सुनाई। शब्द कीर्तन के बाद गुरुद्वारे में संतो ने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया। गुरु ग्रंथ साहब के पाठ के बाद गुरुद्वारे में मौजूद बड़ी संख्या में भक्तों ने गुरु ग्रंथ साहब पर चादर चढ़ाकर माथा टेका और आरती की। गुरु नानक देव जी की जयंती के मौके पर गुरुद्वारे में सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने भी पहुंचकर सभी लोगों को गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। गुरु नानक देव जी की जयंती के मौके पर गुरुद्वारे में विशाल लंगर का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने लंगर खाया।

News TOP Footer