शहर में निकाली गई अंग्रेजी हुकूमत को ललकारने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की शोभा यात्रा

0 171
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अंग्रेजी हुकूमत को अपने अदम्य साहस, दृढ इच्छाशक्ति एवं निर्भीकता से ललकारने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज पूरे देश में उनके अदम्य साहस, दृढ इच्छाशक्ति एवं निर्भीकता को याद करते हुए मनाया गया 19 नवंबर को सीधी शहर में विश्व हिंदू महासंघ के तत्वधान में महारानी लक्ष्मी बाई जयंती पर सीधी शहर के मानस भवन में व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाए जिसमें रीवा से पधारी प्रखर वक्ता अंकिता पांडे ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की वीरता पर प्रकाश डाला व्याख्यानमाला के बाद विश्व हिंदू महासंघ सीधी द्वारा सीधी शहर में झांसी की रानी वीरांगनाओं की शोभा यात्रा निकाली गई हो शोभा यात्रा सीधी शहर के अस्पताल चौक सम्राट चौक कोतवाली रोड पुराना हनुमान मंदिर पटेल पुल लालता चौक बस स्टैंड गांधी चौक होते हुए वापस पूजा पाठ में आकर समाप्त हुई इस दौरान शोभा यात्रा का सीधी शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया शोभायात्रा पूजा पाठ में समाप्त होने के बाद शोभायात्रा में शामिल वीरांगनाओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए जमकर नृत्य किया शोभा यात्रा समापन के बाद रानी लक्ष्मीबाई शोभा यात्रा का इस जिले में शुभारंभ करने वाली वरिष्ठ समाजसेवी बीजेपी नेता श्रीमती गीता सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया दी। एन टीवी इंडिया न्यूज़ से व्याख्यानमाला में शामिल होने आई प्रखर वक्ता अंकिता पांडे ने भी रानी लक्ष्मीबाई की शोभायात्रा पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। शोभा यात्रा के सफल समापन के बाद विश्व हिंदू महासभा के भास्कर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी वही झांसी रानी लक्ष्मी बाई के सफल शोभायात्रा की संयोजिका श्रीमती वर्षा सिंह ने यात्रा के सफल पूर्ण होने और समापन पर सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और अपनी खुशी जाहिर की।

News TOP Footer